निवास प्रमाण पत्र घर बैठे कैसे बनाये। आज कल सभी को कही न कही निवास प्रमाण पत्र की जरुरत होती है। आधार कार्ड बनवाना हो या कोई नौकरी के लिए आवेदन करना हो या बैंक में खाता खुलवाना हो या अपने स्थायी निवासी के प्रमाण की जरुरत हो।
व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो तो हमें एक निर्धारित अधिकारी से निवास प्रमाण पत्र बनवाना होता है। पहेल तो यह तहसील पर जाकर निवास प्रमाण पत्र बनवाना होता था। लेकिन आज आनलाईन के ज़माने में हम घर बैठे निवास प्रमाण पत्र का आवेदन, करके घर बैठे इसे प्राप्त कर सकते है।
और सभी सरकारी योजनाओ का लाभ ले सकते है। तो इस पोस्ट में हम जानेंगे Niwas Praman Patra Kaise Banaen, निवास प्रमाण पत्र क्या है, निवास प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है, निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए क्या लगता है, निवास प्रमाण पत्र में कितना पैसा लगता है, निवास प्रमाण पत्र से क्या लाभ है, एवं निवास प्रमाण पत्र के अन्य सभी जानकारी प्राप्त करेंगे।
निवास प्रमाण पत्र क्या होता है -
निवास प्रमाण पत्र एक प्रमाण है जो आपके स्थायी निवासी होने का प्रमाण है। यह
उपजिलाधिकारी द्वारा सत्यापित दस्तावेज है। जो आपके पते का दस्तावेज है जो यह
बताता है कि आप उस स्थान पर निवास कर रहे है। यह आपके गाँव पोस्ट, थाना, तहसील व् जिला एवं राज्य को सत्यापित करता है।
घर बैठे निवास प्रमाण पत्र कैसे बनाये । Niwas Praman Patra Kaise Banaen
घर बैठे निवास प्रमाण पत्र बनाने के आपको दिये गए लिंक में माध्यम से आवेदन कर सकते है - https://esathi.up.gov.in/citizenservices/login/login.aspx
- इस लिंक में मध्यम से निवास प्रमाण पत्र के आवेदन कर सकते है। इस लिंक को खोलने के बाद आपको एक लॉगिन का पेज खुलकर आएगा। उसमे आपको यूजर नेम व पासवर्ड को डालकर लोगिंग करेगे।
- यदि आपके पास कोई उजर नेम है तो आप एक मोबाईल नम्बर से नविन उपयोगकर्ता पंजीकरण के माध्यम से एक उपयोगकर्ता आईडी बना लेंगे।
- यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से लागइन करने के बाद आप होम पेज पर आजेगे। जहा पर बहुर सारे आवेदन के लिए दिख जायेगा। जिसमे से प्रमाण पत्र सेवा में से आपको निवास प्रमाण प्रमाण पत्र के आवेदन पर क्लिक करेगे।
- निवास प्रमाण पत्र पर क्लिक करने के बाद आपका पेज खुल जायेगा। जिसमे सबसे पहले आपको अपना निवास का प्रकार चुनना होगा जैसे - ग्रामीण या शहरी को चुनेगे।
- इसके बाद आपको अपना नाम हिंदी व अग्रेजी में भरना होगा। पिता का नाम व माता का नाम भरेगे।
- आप आवेदक का जन्म तिथि को भरेगे। जन्म स्थान अनिवार्य नहीं आप इसे खाली छोड़ सकते है।
- आप अपना मकान नम्बर भरे एवं मोहल्ला में पोस्ट ऑफिस को भरना होगा। उसके बाद आपको अपना तहसील को चुनेगे।
- तहसील को चुनने के बाद आपको अपना थाना चुनना होगा। थाना के बाद अपना गाँव को चुनेगे, गाँव को चुनने के बाद अपना मोबाईल नम्बर दर्ज करेगे।
- इसके बाद अपने प्रमाण पत्र बनवाने की आवश्य़कता में प्रमाण पत्र बनवाने का कारण भरेगे। जैसे - आधार कार्ड बनवाने के लिए, बैंक खाता खुलवाने के लिए या आवश्यक कार्य हेतु या शैक्षिक कार्य हेतु एवं अन्य अपने कारण को दर्शा सकते है।
- इसके बाद अगर पहले कोई निवास प्रमाण पत्र जारी हुआ हो तो आप उसका विवरण भरेगे अन्यथा आप उसे नहीं पर क्लिक करके छोड़ देंगे।
- आप अपना राशन कार्ड संख्या या फैमली आईडी को दर्ज करेगे अगर नहीं है तो आप इसे रिक्त छोड़ देंगे।
- सभी विवरण भरने के बाद आवेदक का फोटो, स्वप्रमाणित घोषणा पत्र व आधार कार्ड या वोटर आईडी आदि निवास का प्रमाण का विवरण अपलोड करेगे। जिसमे फोटो को 50 KB से कम और घोषणा पत्र व आधार कार्ड को 100 KB से कम करके उपलोड करेगे।
- उपलोड करके आवेदन को दर्ज करेगे, दर्ज करने के बाद होम पेज पर आकर सेवा शुल्क का भुगतान करेगे। फीस भुगतान होने के बाद आवेदन उपजिलाधिकारी के पास चला जायेगा। उपजिलाधिकारी इसे लेखपाल के पास भेजेगे और लेखपाल इसका सत्यापन करके पुन: उपजिलाधिकारी को भेजेगे और उपजिलाधिकारी आपके आईडी पर भेज देंगे। जिसके बाद आप इसका प्रिंटआउट निकाल लेने। अब आपका निवास प्रमाण बनकर तैयार है।
निवास प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है -
निवास प्रमाण पत्र, बनवाने के लिए न्यूनतम 15 कार्यदिवस की जरुरत होती है। अधिकतम
1 माह का समय लिया जा सकता है। इसके बाद आपका निवास प्रमाण पत्र नहीं जरी होता है
तो आप इसकी शिकायत दर्ज कर सकते है।
निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए क्या लगता है -
- निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज की जरुरत होते है।
- आवेदक का फोटो
- आधार कार्ड या वोटर कार्ड, परिवार रजिस्टर नक़ल, ग्राम प्रधान द्वारा प्रमाणित निवास या अन्य कोई स्थाई निवासी होने का प्रमाण।
- स्वप्रमाणित घोषणा पत्र को खुद प्रमाणित करेगे।
निवास प्रमाण पत्र में कितना पैसा लगता है -
निवास प्रमाण पत्र, बनवाने का फीस 30 रूपये सरकार द्वारा निर्धारित है। इससे
ज्यादा कोई फीस नहीं लगेगी।
निवास प्रमाण पत्र से क्या लाभ है -
- निवास प्रमाण पत्र निम्नलिखित लाभ है।
- विद्यालय या विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु।
- आधार कार्ड बनवाना या संसोधन हेतु हो।
- एक निवास प्रमाण के रूप में।
- बैंक खाता में खुलवाने के लिए।
- कोई नौकरी के आवेदन के लिए।
- बैंक से लोन इत्यादि के लिए।
इसे भी पढ़ें -
यहीं से बनता है सभी प्रमाण पत्र पढ़ें
आज इस पोस्ट में हम सभी ने निवास प्रमाण पत्र से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त किया है। आप सभी इस जानकारी का उपयोग करेगे। इसके द्वारा अपनें काम को आसान बनायेगे। हमारे जीवन में ये दस्तावेज कितना महत्वपूर्ण है।
जिसके द्वारा हम अपने सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्य को आसानी से आय प्रमाण पत्र के माध्याम से पूरा करेगे। उम्मीद करता हूँ कि इस पोस्ट में दी गयी जानकारी Niwas Praman Patra Kaise Banaen, से आप संतुष्ट होंगे। इसी तरह की जानकारी के Hindispider को फालों करें।