आय प्रमाण पत्र घर बैठे कैसे बनाये, आज कल सभी को कही न कही आय प्रमाण पत्र की जरुरत होती है। जैसे छात्रवृत्ति भरना हो या EWS प्रमाण पत्र बनवाना हो, पेंशन आनलाईन करना हो व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो तो हमें एक निर्धारित अधिकारी से आय प्रमाण पत्र बनवाना होता है।
पहले तो यह तहसील पर जाकर बनवाना होता था। लेकिन आज आनलाईन के ज़माने में हम घर बैठे आय प्रमाण पत्र को आवेदन करके घर बैठे इसे प्राप्त कर सकते है। और सभी सरकारी योजनाओ का लाभ ले सकते है।
तो इस पोस्ट में हम Aay Praman Patra Kaise Banaye, वा आय प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता
है, आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए क्या लगता है, आय प्रमाण पत्र में कितना पैसा लगता है, आय प्रमाण पत्र से क्या लाभ है, एवं आय प्रमाण पत्र के अन्य सभी जानकारी प्राप्त करेंगे।
आय प्रमाण पत्र क्या है –
यह एक प्रकार का दस्तावेज है जो आपके परिवार की वार्षिक कमाई या आमदनी को बताता है।
जो तहसीलदार व लेखपाल द्वारा सत्यापित दस्तावेज है। जिसका उपयोग सरकारी व प्राइवेट जगहों पर मान्य है।
आय प्रमाण पत्र घर बैठे कैसे बनाये – Aay Praman Patra Kaise Banaye
आय प्रमाण पत्र बनाने के हमें E DISTRICT पोर्टल के माध्यम से आनलाईन आवेदन करना होता है। इसके लिए हम edistrict.up.gov.in पर जाकर आवेदन करेगे। इसमें सिटिजन Login के द्वारा अपना मोबाईल नम्बर व पासवर्ड के माध्यम से Loging करेंगे।
अगर आपका पहले से आईडी नहीं बना
है तो आप पहले नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के द्वारा अपना पंजीकरण करेगे, जो की बिलकुल फ्री है। लॉगिन करने के बाद अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, मकान संख्या, पोस्ट, ग्राम आदि पते को भरने के बाद
- आप अपना मोबाईल नम्बर व व्यवसाय को भरेंगे।
- आप अपने परिवार का विवरण भरेंगे कितनी संख्या और उनका व्यवसाय क्या है, जो कुछ कमाई नहीं कर रहे है उन्हें आश्रित के रूप में भरेंगे।
- इसके बाद उनके अन्य आय के श्रोत के बारे में भरेंगे।
- आप अपना राशन कार्ड संख्या या परिवार आईडी हो तो भरेंगे नहीं तो इसे खाली छोड़ देंगे।
- प्रमाण पत्र बनवाने के कारण में आप कारण दर्ज करेगे जैसे- छात्रवृत्ति या पेंशन आदि दर्ज कर सकते है।
- इसके बाद आवेदक का फोटो 50KB से का उपलोड करेंगे।
- एक शपथ पत्र भर कर उपलोड करेगे जो 100 KB से कम का हो।
- और अपना एक आधार कार्ड या वोटर आईडी को 100 KB से कम का अपलोड करेगे।
- सभी विवरण को भर कर इसे दर्ज कर क्लिक करेंगे। और आगे फीस पेमेंट करेंगे, जो आप डेबिट कार्ड या इन्टरनेट बैंकिग एवं अन्य माध्यम से कर पाएंगे।
फीस भुगतान होने के पश्चात यह तहसीलदार के पास चला जाता है, तहसीलदार इसे लेखपर के पास फारवर्ड करते है जो क्षेत्रीय स्तर पर इसे सत्यापन
के पश्चात व् आपकी आय को दर्ज करके पुन: तहसीलदार के पास भेज देते है। तहसीलदार
फिर आपके आईडी पर भेज देते है। जिसका प्रिंटआउट निकालकर इसका उपयोग करते है।
आय प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है । Aay Praman Patra Kitne Din Me Banta Hai
आय प्रमाण पत्र बनने में कम से कम 7 कार्यदिवस लगता है। और कभी – कभी इससे ज्यादा का समय भी लग सकता है। क्योंकि लेखपाल के सत्यापन में ज्यादा समय लगने के कारण आपको यह देरी से मिलेगी।
आपको जल्दी से आय प्रमाण
पत्र की आवश्यकता है तो आप को लेखपाल से बात करके जल्दी और कम आय दिखा कर बनवा सकते है।
आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए क्या लगता है । Aay Praman Patra Banane Ke Liye Document
- आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदक का फोटो, आधार कार्ड एवं एक शपथ पत्र की आवश्यकता होती है।
- शपथ पत्र स्वप्रमाणित घोषणा पत्र होता है, जो स्वयं प्रमाणित करके इसे उपलोड किया जाता है।
- अगर आमदनी से सम्बंधित कोई प्रमाण जैसे सैलरी स्लिप आदि अगर हो तो इसे अपलोड किया जाता है।
आय प्रमाण पत्र बनाने में कितना पैसा लगता है -
आय प्रमाण पत्र बनवाने का फीस, 30 रूपये सरकार द्वारा निर्धारित है, इससे ज्यादा कोई फीस नहीं लगेगा।
आय प्रमाण पत्र से क्या लाभ है -
आय प्रमाण पत्र के निम्नलिखित लाभ है।
छात्रवृत्ति आवेदन में।
किसी सरकारी या अन्य विद्यालयों एवं विश्वविद्यालय के प्रवेश के समय।
किसी पेंशन के आवेदन के समय।
आय प्रमाण पत्र कितने दिनों तक मान्य है –
आय प्रमाण पत्र जारी दिनांक से 3 वर्षो तक मान्य है। उत्तर प्रदेश में यह अवधि
पहले केवल 6 माह तक मान्य है। लेकिन अब इसे बढाकर 3 वर्ष तक कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें -
यहीं से बनता है सभी प्रमाण पत्र पढ़ें
आज इस पोस्ट में हम सभी ने आय प्रमाण पत्र से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त किया है। आप सभी इस जानकारी का उपयोग करेगे, इसके द्वारा अपनें काम को आसान बनायेगे। हमारे जीवन में ये दस्तावेज कितना महत्वपूर्ण है।
जिसके द्वारा हम अपने सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्य को आसानी से आय प्रमाण पत्र के माध्याम से पूरा करेंगे। उम्मीद करता हूँ कि इस पोस्ट में दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इसी तरह की जानकारी के Hindispider को फालो करें।