आज हम इस पोस्ट में गुनिया के बारे में जानेगे, गुनिया की जरुरत कभी न कभी हम लोगो को पड़ती है। क्योकि नक़्शे को देखकर जमीन की वास्तविक माप के लिए गुनिया की जरुरत होती है, गुनिया का अधिकतर उपयोग पटवारी, लेखपाल व राजस्व निरक्षक जमीन की नपाई में प्रयोग करते है।
गुनिया के द्वारा ही हम सही नपाई कर सकते है। तो
इस पोस्ट में हम जानेगे कि गुनिया क्या होता है, गुनिया कितने प्रकार का
होता है, गुनिया में कितने जरीब होते है, एवं अन्य सभी जानकारी
प्राप्त करेगे।
Guniya Kya Hota Hai । Guniya Kitne Prakar Ka Hota Hai । Guniya Me Kitne Jarib Hote Hain ।
गुनिया क्या होता है | Guniya Kya Hota Hai
गुनिया एक औजार
होता है जो नक्शा को शुद्धतम रूप में नापने के लिए प्रयोग किया जाता है। गुनिया द्वारा
लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं अन्य
सभी लोग नक्शा को नापने के लिए प्रयोग किया जाता है।
गुनिया कचकडा, प्लास्टिक, पीतल, फाइबर इत्यादि से
बना होता है।
गुनिया की लम्बाई
2 इंच एवं चौड़ाई आधा इंच होता है।
गुनिया ज्यादा महगा नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें -
ई - संजीवनी से कराएं फ्री इलाज
गुनिया कितने
प्रकार का होता है । Guniya Kitne Prakar Ka Hota Hai
कड़ी गुनिया
फीट गुनिया
मीटर गुनिया
अधिकतर कड़ी
गुनिया का ही उपयोग किया जाता है, इसमें भी कई प्रकार के होते है।
कड़ी गुनिया 20/0, 25/0, 25/50, 50/0, 40/50 इतने प्रकार के आते है।
इसमें भी 25/0, 25/50, 50/0 को उपयोग में लाया जाता है, क्योकि ये उपयोग करने में सरल होते है।
उदहारण के लिए 50/0 गुनिया पूरा 50 भागो में विभाजित होता
है। इसके मध्य में 0 होता है और इसके दाए और
बाये 2 व 4 संख्या लिखी होती है।
उदहारण के लिए 25/0 गुनिया पूरा 25 भागो में विभाजित होता
है। इसमें मध्य में 0 होता है और इसके दाए और
बाये 2 व 4 संख्या लिखी होती है।
25/50 कड़ी गुनिया एक गुनिया के दोनों तरफ यह बनी होती है, अधिकतर इसी को उपयोग किया जाता है।
गुनिया में कितने जरीब होते है । Guniya Men Kitne Jarib Hote Hain
एक गुनिया में 10 जरीब होता है, एक इंच में 5 जरीब होते है, इसलिए 2 इंच के गुनिया में 10 जरीब होते है।
कड़ी गुनिया से 16 इंच मापने पर यह एक मील अर्थात 1609 मीटर के बराबर होता है।
50/0 गुनिया में 50 भाग 5 जरीब के बराबर होता है, जबकि एक जरीब में 100 कड़ी के बराबर होती है। इस तरह एक पार्ट में 10 कड़ी के बराबर हो जायेगा।
कड़ी भी एक प्रकार की दूरी मापने की शिकड की बनी होती है।
गुनिया के फायदे क्या है । Guniya Ke Fayade Kya Hai
गुनिया के द्वारा
नक़्शे को आसानी व सही तरीके से माप सकते है।
यह छोटी इकाई
होती है जिससे नक़्शे मापा जाता है।
गुनिया का उपयोग आसानी से किया जा सकता है।
निष्कर्ष -
इस पोस्ट में हम सभी ने Guniya Kya Hota Hai, के बारे में जाना है। इसके अलावा गुनिया कितने प्रकार का होता है, एवं इसका उपयोग करके आसानी से नक्शा को माप सकते है। इसमें हमने जरीब के बारे में, भी जाना है की आखिर Guniya Men Kitne Jarib Hote Hain,
इस पोस्ट को पढने के बाद हम अब गुनिया को सही तरीके से उपयोग कर पायेगे। क्योकि हमारी जीवन में कभी न कभी तो जमीन के नापने की जरुरत पड़ती है, और इस गुनिया का उपयोग करते है। तो यह जान लेना आवश्यक हो जाता है कि गुनिया क्या होता है।
आशा करता हूँ दी गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी और यह जानकारी आप जरुरत मंद के साँझा करेगे। इसी तहर की जानकारी के लिए HindiSpider को जरुर फालो करें।