आज हम सभी ई संजीविनी के बारे में, जानेगे, की आखिर ESanjeevani kya hai, जैसे - जैसे लोग डिजिटल कि तरफ बढ़ रहे है। वैसे है लोगो कि सुविधा बढाती जा रही है, लोगो को इलाज के लिए कही दूर जाने की जरुरत नहीं है, वह डिजिटल के माध्यम से एक अच्छे डॉक्टर से अपना इलाज करा सकता है।
यह भारत
सरकार द्वारा व्यवस्था किया गया है कि लोगो को टेलीमेडिसिन के माध्यम से लोगो को
इलाज की सुविधा मिले। तो हम जानेगे कि ई संजीविनी क्या होता है। ई संजीविनी के
माध्यम से कैसे अपना इलाज कराये, इससे क्या लाभ है, एवं अन्य सभी जानकारियो के बारे में जानेगे।
ESanjeevani kya hai । ESanjeevani Telemedicine Kya Hai । ESanjeevani Se ilaj Kaise Karaye । ESanjeevani Ke Labh Kya Hai । ESanjeevani OPD Online Kaise Karen ।
ई संजीविनी क्या है । ESanjeevani Kya Hai
ई संजीविनी एक पोर्टल है जो देश के समस्त डाक्टर को एक प्लेटफार्म पर जोड़ता है, जिससे माध्यम से रोगी का डिजिटल में माध्यम से रोगी को परामर्श दिया जाता है। एक
डॉक्टर दुसरे डॉक्टर से फोन के द्वारा ई प्रिस्क्रिप्शन के माध्यम से उसका इलाज किया
जाता है।
ई संजीविनी ओपीडी की शुरुआत अप्रैल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान भारत
सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया।
ई संजीविनी आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के साथ मिलकर काम कर रहा है।
जब देश में कोविड 19 आया तो मरीजो को समस्या होने लगी कि वह अपना चेकअप कैसे कराये तो सरकार ने टेलीमेडिसिन की व्यवस्था उपलब्ध करायी।
ई सजीविनी टेलीमेडिसिन क्या है । ESanjeevani Telemedicine Kya Hai
E Sanjeevani Telemedicine, एक ऑनलाइन माध्यम से अपने मोबाइल या कंप्यूटर के मध्यम से डाक्टर से अपना परामर्श ले सकते है। क्योकि कोरोना के समय लोगो काफी समस्या हुई वह अपने डाक्टर से कैसे परामर्श ले,
टेलीमेडिसिन के द्वारा वह अपना ईलाज घर बैठे प्राप्त कर सकता है। उसे उसके
मोबाइल पे दवा का नाम भेज दिया जाता है जिसके मध्यम से वह दवा ले सकता है।
ई संजीविनी के माध्यम से कैसे अपना इलाज कराये । ESanjeevani Se ilaj Kaise Karaye
ई संजीविनी को आयुष्मान भारत के सहयोग से चलाया जा रहा है। तो आयुष्मान भारत में बने आरोग्य केंद्र के द्वारा किया जाता है। पूरे भारत में 1 लाख आरोग्य केंद्र संचालित है, जो 3 हजार से 5 हजार की जनसँख्या को कवर करता है।
यहाँ पर एक B.SC. नर्सिंग किया हुआ एक स्टाफ नर्स होता है। जो आपके सहयोग के लिए होता है, जब आप वहाँ जाते है तो वह आनलाईन के माध्यम से डाक्टर से बात करता है। डाक्टर के द्वारा
बताये गये दवाई के पर्चे को आप तक पहुचता है।
B.SC.
नर्सिंग के वजह से आपके ब्लड प्रेशर, सुगर और अन्य जाँच को वह डाक्टर के
साथ आसानी से साँझा कर लेता है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक डाक्टर दूसरे बड़े डाक्टर से फोन पे बात करके आपका सही तरीके से इलाज करता है।
आप आनलाईन के माध्यम से ई संजीविनी के पोर्टल पर जाकर डाक्टर से परामर्श ले सकते है।
ई संजीविनी के लाभ क्या है । ESanjeevani Ke Labh Kya Hai
इसके द्वारा मरीज कही दूर शहर जाये बिना वह अपने छोटे इलाज आसानी से आरोग्य
केंद्र के माध्यम से करा सकता है। आरोग्य केंद्र पर उपलब्ध नि:शुल्क
दवाए प्राप्त कर सकत है।
- ई संजीविनी के द्वारा आप एक अच्छे व बड़े डाक्टर से अपना इलाज करा सकते है।
- ई संजीविनी के द्वारा आप को हास्पिटल में लम्बी भीड़ का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
- ई संजीविनी में पूरा ईलाज पूरी तरह से निशुल्क है, इसके गरीब व् असहाय लोग आसानी से इलाज करा सकते है।
- ई संजीविनी के द्वारा रोगी का एक प्रोफाइल बन जाता है, जिसे आभा कार्ड कहते है, जिसके मदद से पुराने सभी रिकार्ड सेव हो जाते है।
ई संजीविनी ओपीडी का आनलाईन कैसे करे । ESanjeevani OPD Online Kaise Karen
आपको सबसे पहले ई संजिविनी ओपीडी कि आफिसियल साईट पर आकर अपने मोबाईल नम्बर के माध्यम से Login कर लेना है। लॉगिन करने के बाद आप अपने डाक्टर को चुन कर उसे कॉल कर सकते है।
Official Site - Click Here
वह विडियो कॉल के
माध्यम से आपको परामर्श प्रदान करेगा। आपको आनलाई ई प्रिस्क्रिप्शन प्रदान करेगा, जिसके माध्यम से आप अपनी बीमारी का दावा ले सकते हैं|
निष्कर्ष -
आज के इस पोस्ट में हम सभी ने ई संजिविनी के बारे में, जाना, की ESanjeevani Kya Hai, इसके द्वारा हम सभी अपना ईलाज नि:शुल्क करा सकते है। यह एक लोककल्याणकारी योजना है, जो लोगो के सहयोग के लिए बनाई गयी है। आशा करता हूँ दी गयी जानकारी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी और अपने दोस्तों के साथ जरुर साँझा करेगे।