सेवायोजन एक ऐसा प्लेटफार्म है जो रोजगार प्राप्त करते में सहायता करता है। आज इस पोस्ट में सेवायोजन के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे कि सेवायोजन क्या है।
सेवायोजन के लिए पात्रता क्या है। इसके द्वारा कहाँ नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। सेवायोजन के क्या लाभ है, UP Sewayojan, और अन्य जानकारी प्राप्त करेंगे।
क्योंकि पूरे देश में बेरोजगारी एक महत्वपूर्ण समस्या है। जिसे
दूर करने लिए सरकार एक पहल शुरू किया है जिससे सभी को आसानी से रोजगार या नौकरी मिलने
में आसानी व विश्वसनीय हो।
UP Sewayojan, sewayojan, sewayojan job, Sewayojan Registration
UP Sewayojan - (सेवायोजन क्या है)
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी गयी योजना है। जो शिक्षित व बेरोजगार युवाओ को नौकरी ढूढ़ने में मदद करता है। सभी को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी ढूढ़ने में आसानी है।
इस योजना में सभी को सेवायोजन में अपना पंजीकरण करना होता है। पंजीकरण के पश्चात उनको उनकी योग्यता के अनुसार समस्त सरकारी व प्राइवेट नौकरी को पाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होता है।
इसमे सभी प्रकार की कम्पनी रजिस्टर्ड होती, इसको रोजगार मेला के नाम से भी जानते है। इसके द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश की
समस्त नौकरी की आवेदन के योग्य हो जाते है।
सेवायोजन के लिए पात्रता क्या है -
सेवायोजन के लिए पात्रता कम से कम हाईस्कूल या आईटीआई पास होना चाहिए। और उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो। इसके अलावा आप अगर उच्चतर शैक्षिक योग्यता रखते है|
जैसे- इन्टर, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, मास्टर डिग्री, कम्प्यूटर से सम्बन्धित सोग्यता आदि। इसी के आधार पर आपको नौकरी मिलती है। यदि
आपके पास कोई अन्य कौशल या अनुभव है तो आपको वरियता प्रदान किया जायेगा।
सेवायोजन से कहाँ नौकरी मिलेगी -
सेवायोजन के द्वारा आप समस्त नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है। इसमें प्राइवेट, संविदा, सरकारी आउट सोर्सिग, व अन्य समस्त प्रकार की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
इस योजना के द्वारा कोई
धोखा धड़ी नही कर सकता है। आपको एक अच्छी नौकरी मिलेगी आपकी योग्यता के अनुसार। इसकी
अधिकतर नौकरी रोजगार मेला के द्वारा आयोजन किया जाता है
रोजगार मेला क्या है -
रोजगार मेला सरकार द्वारा चलायी गयी योजना है। यह समय- समय पर इसका आयोजन जिला रोजगार कार्यालय व अन्य आई टी आई व ब्लाको के माध्यम से आयोजन किया जाता है।
इसमें सभी प्रकार को सरकारी, प्राइवेट संविदा के पद लिए भर्ती किया जाता है। जो पूर्वत निशुल्क है। इसके
लिए केवल पंजीयन सेवायोजन पर होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें -
नया राशन कार्ड बनवाना सीखें?
सेवायोजन का पंजीकरण कैसे करे । Sewayojan Registration
सेवायोजन का पंजीकरण (Sewayojan Registration) करने के लिए इसके आफिसियाल साइट Sewayojan.up.nic.in पर जाकर कर सकते है। इसमें आपको अपना परिचय जैसे नाम, पिता का नाम, उम्र, व जाति आदि भरने के बाद अपना पता व उसके बाद अपनी लम्बाई व वजन आदि भरना होता है।
उसके बाद अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता को भर कर अपनी भाषा को चुन ले वहाँ नौकरी का क्षेत्र व स्थान चुनने की स्वतंत्रता होती है।
सेवायोजन के आवश्यक दस्तावेज क्या है -
आधार कार्ड, फोटो, हाईस्कूल व अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं जाति -प्रमाण पत्र, मोबाइल नम्बर, इमेल आईडी की जरूरत होती है।
सेवायोजन के लाभ क्या है -
- इसके द्वारा एक ही स्थान पर सभी प्रकार के नौकरी के लिए आवेदन कर पायेंगे।
- इसमें आपकी योग्यता के अनुसार नौकरी व वेतन मिलता है। इसके द्वारा आप अपनी इच्छा अनुसार नौकरी को चुन सकते हैं।
- सेवायोजन के द्वारा आप बड़ी कम्पनी में आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकते है। सेवायोजन में अपनी कार्य अनुभव के द्वारा आपको नौकरी में वरीयता मिलती है।
- सेवायोजन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के समस्त जिलो की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है। जैसे - शिक्षा विभाग, चिकित्सा, अन्य काम सार्वजनिक सेवा, परिवार एवं समाज डेयरी, आईटी सेक्टर, परिवहन विभाग, कूरियर सेवा, कृषिव कल्याण, आदि विभागो मे आवेदन कर सकते है।
निष्कर्ष -
इस पोस्ट के माध्यम से हमने सेवायोजन क्या है, UP Sewayojan, के समस्त पहलू को जाना व इसके लाभ लेकर बेरोजगारी को समाप्त कर सकते है। इसके द्वारा किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते है उसे रोजगार प्राप्त करने में मदत मिल सके। आशा करता हूँ कि ये जानकारी आपको पसंद आयेगी और यह जानकारी अपने दोस्तो के साथ जरूर साझा जरूर करें।