जैसे की हम सब जानते हैं की ग्राम पंचायत
हमारे देशा का सबसे छोटा और महत्वपूर्ण निर्वाचित क्षेत्र होता है, यहाँ
पर जनता चुनाव के माध्यम से डायरेक्ट अपनी सरकार को बनती है, जिसका
अध्यक्ष ग्राम प्रधान होता है, ऐसे में हम सब को ये जानना बहोत ही महत्वपूर्ण है की आखिर
ग्राम पंचायत क्या है, (Gram
Panchayat Kya Hai), और ग्राम पंचायत के
कार्य, (Gram
Panchayat Ke Karya) क्या हैं। पूरी जानकारी
के लिए पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें।
Gram Panchayat Kya Hai, Panchayat Me Pradhan Ke Karya, Gram Panchayat Ki Visheshta, Gram Panchayat Ke Karya, What is Gram Panchayat in hindi,
ग्राम पंचायत क्या है – Gram Panchayat Kya Hai -
भारत एक कृषि प्रधान व गाँवो में रहने वाले का देश है। जो भारत के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इसी आधार पर गांवो के विकास और उसमें सभी योजनायो को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ग्रामिण स्तर ग्राम पंचायत की जरूरत महसूस हुई।
ग्राम पंचायत कोई नया नही है। यह वैदिक काल या बहुत पहले से भारत में चला आ रहा है। इसी को ध्यान में रखकर भारतीय संविधान में ग्राम सभा व ग्राम पंचायत को एक संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया है।
ग्राम पंचायत को पंचायती राज के अन्तर्गत 73 वे संविधान संशोधन के द्वारा जोड़ा गया। और इसके कार्यों व दायित्वों को बताया गया। ग्राम पंचायत पंचायती राज व्यवस्था की सबसे छोटी व महत्वपूर्ण निर्वाचित ईकाई है।
जो ग्राम पंचायत के सदस्य जैसे- ग्राम प्रधान, सरपंच, सदस्य या पंच का चुनाव ग्राम सभा के सभी सदस्यों वो द्वारा किया जाता है। जैसे कि पहले बता दे कि ग्राम सभा के सदस्य वही है जो 18 वर्ष की उम्र से अधिक हो और उनका नाम गाँव के निर्वाचन सूचि में दर्ज हो।
ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों का चुनाव 5 वर्ष के लिए किया जाता है। इनका चुनाव सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी राज्य निर्वाचन आयोग को सौपी गयी है।
ग्राम पंचायत के सदस्य जैसे ग्राम प्रधान या सरपंच, सदस्य की भूमिका – Gram Panchayat Me Pradhan Ke Karya -
प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक मुखिया होता है जिसको लोग प्रधान या सरपंच कहते है। यह ग्राम पंचायत में एक महत्पूर्ण व जिम्मेदार व्यक्ति होता है।
इनका चुनाव सीधे जनता करती है। इसके आलावा ग्राम पंचायत को कई गाँवो से मिलाकर बनाया जाता है। और इसे छोटे-छोटे वार्डो में बाट लिया जाता है। और सभी वार्डो से पंच या सदस्य का चुनाव किया जाता है।
यें सदस्य अपने वार्डो को प्रतिनिधित्व करते में है। जैसे उनके वार्ड में कौन से कार्यो को कराया जाता है। इन सब विषय पर अपनी बात को ग्राम पंचायत में प्रस्तुत करते हैं।
और
अपने वार्ड का विकास करते है। पंचायत में जो भी समितियों का
संचालन किया जाता है इन समितियों को बनाने
के लिए प्रधान या सरपंच और सदस्य को मिलाकर बनता है। और इन्ही सभी में किसी एक को
समिती का अध्यक्ष बनाया जाता है।
इसे भी पढ़ें -
ग्राम पंचायत की विशेषताये – Gram Panchayat Ki Visheshta -
ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों का चुनाव सीधे जनता करती है। और यह ग्राम सभा के प्रति जिम्मेदार होता है। ग्राम पंचायत का समय या कार्यकाल 5 सालो के लिए होता है।
और यह समय पूरा होने पर यह स्वयं भंग हो जाती है। ग्राम
पंचायत भंग के 6 महिने के भीतर इसका चुनाव कराना अनिर्वाय होता है। सरकार प्रत्येक पंचायत के लिए एक ग्राम पंचायत सचिव की नियुक्ति करता है। जो
ग्राम पंचायत के प्रति उत्तरदायी होता है।
ग्राम पंचायत के कार्य – Gram Panchayat Ke Karya -
ग्राम पंचायत एक कार्यकारी या काम करने वाली संगठन है जो मुख्य रूप से सरकार
द्वारा दिये गये बजट का उपयोग करके गांव के विकास कार्यो का संचालन करती है।
- ग्राम पंचायत को 29 विषय सौपे गये है जिसके द्वारा ग्राम पंचायत जैसे सड़क बनाना, नाली बनाना, स्वच्छ पानी की व्यवस्था, गंदे पानी को निकालने को व्यवस्था, पशुओं के पेयजल की व्यवस्था, शिक्षा सम्बन्धी, स्वास्थ्य सम्बन्धी, तालाबो का रखरखाव, व सिंचाई आदि की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को दिया गया है।
- ग्राम पंचायत को गांवो में बाजार व मेले, खेल और सार्वजनिक जगहो की व्यवस्था करना।
- गांव के सार्वजनिक स्थान पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था।
- गाँव के सभी लोगों का जन्म मृत्यु पंजीकरण, विवाह पंजीकरण आदि का रिकार्ड रखना।
- गांव में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था करना।
निष्कर्ष -
आज हमने जाना कि ग्राम पंचायत क्या होता है। ग्राम पंचायत में कौन-कौन से सदस्य होते है। और ग्राम पंचायत की विशेषता व ग्राम पंचायत के प्रमुख कार्य। जो हमें अपने ग्राम पंचायत को समझने में मदद करेगा। और गांव के विकास के साथ-साथ देश का विकास सुनिश्चित होगा।