भारत देश की अधिकतर जनसँख्या गाँवो में निवास करती है, जहाँ पर वह अपने मकान को बनाकर रहते है लेकिन उस जगह का कोई दस्तावेज नहीं होता है उनके पास की वह बता सके कि यही उनका जमीन है। इसी को ध्यान में रखकर सरकार ने स्वामित्व योजना को शुरू किया।
आज इस पोस्ट में स्वामित्व योजना के बारे में, जानेगे कि
स्वामित्व योजना क्या होता है, Swamitva Yojana in Hindi, स्वामित्व योजना के फायदे क्या है, स्वामित्व योजना का
पंजीकरण, एवं स्वामित्व योजना से सम्बंधित अन्य सभी जानकारी प्राप्त करेंगे।
स्वामित्व योजन क्या है । Swamitva Yojana in Hindi -
स्वामित्व योजना ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में निवास करने वाले गांववासी को उनके मकान का मालिकाना हक़ प्रदान करता है, जिससे उनके पास एक लिखित दस्तावेज मिलता है जो यह बताता है कि इस जमीन पर उनका अधिकार है।
जिसके द्वारा लाभार्थी को बैंक से लोन व अन्य लाभ लेने में आसानी प्राप्त होती है। स्वामित्व योजना के द्वारा ग्राम पंचायत को सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी जैसे सड़क, नाली, तालाब, स्कूल, आगनवाडी आदि का भी सर्वेच्शें किया जायेगा। स्वामित्व योजना में ड्रोन से पूरा नक्शा तैयार किया जाता है,
और जहाँ पर जिस व्यक्ति का मकान होता है उसे वही पर मालिकाना हक़ दिया जाता है।
स्वामित्व योजना के ही द्वारा ग्राम पंचायत जो अपने योजना व GPDP बनाने में आसानी
होगी। स्वामित्व योजना की शुरुआत, प्रधान मंत्री जी के द्वारा 24 अप्रैल 2021 को
किया गया था।
स्वामित्व योजना SVAMITVA YOJNA का फुल फार्म क्या है -
Swamitva Yojana Full Form - SURVEY OF VILLAGES ABADI AND MAPPING WITH IMPROVISED TECHNOLOGY IN VILLAGE AREAS (सर्वे ऑफ़ विलेज आबादी एंड
मैपिंग विथ इम्प्रोवाइज्ड टेक्नोलॉजी इन विलेज एरिया) है।
स्वामित्व योजना का उद्देश्य –
- गाँव में रहने वाले ग्रामीणों को बैंक से ऋण व अन्य वित्तीय योजना का लाभ लेने में एक संपत्ति के प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।
- गाँवो के भूमि विवाद में कमी लाने के लिए।
- गाँवो का जीआईएस नक़्शे को तैयार करना।
- ग्राम पंचायत को गाँवो के विकास कार्यो में सहायता मिलेगी।
- इसके द्वारा देश भर में लगभग 6.62 लाख गाँवो का सर्वेक्षण किया जायेगा।
- इसके द्वारा ग्रामीण आबादी क्षेत्र का मानचित्र बनाना।
- इसमें प्रत्येक लाभार्थी को एक स्वामित्व कार्ड दिया जायेगा।
- सम्पत्ति टैक्स का निर्धारण करने में मदद मिलेगी।
स्वामित्व योजना का पंजीकरण कैसे होता है । Swamitva Yojana Registration -
स्वामित्व योजना का पंजीकरण सरकार कई चरणों में अपने कर्मचारियो के द्वारा कराएगी, इसे ड्रोन के माध्यम से पुरे गाँव का मानचित्र तैयार किया जाता है। जिसमे पुरे गाँव को दर्शाया जाता है, लाभार्थी को उसके मौके पर काबिज मकान को देखकर लेखपाल द्वारा पूरे गाँव का डाटा तैयार किया जाता है।
जिसका
जितना हिस्सा बनेगा उसे उतने हिस्से का स्वामित्व कार्ड दिया जायेगा। जो पूरी तरह
से आनलाईन होगा, इस स्वामित्व कार्ड का उपयोग करके अपने अनेको कार्य को किया जा सकता है।
आधिकारिक - वेबसाइट
स्वामित्व योजना के लाभ । Swamitva Yojana Ke Labh -
स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के भी लाभ हैं
और नागरिकों के भी अनेकों लाभ है।
निष्कर्ष -
यह सरकार द्वारा चलायी गयी महत्वपूर्ण योजना है जो सभी के लिए लोककल्याणकारी होगा। चाहे वह गरीब ही क्यों न हो उसे भी उसके जमीन का मालिकाना हक़ दिया जायेगा। यह पुराने विवादों को ख़त्म करने में सहायक होगा|
इसका लाभ लेकर ग्रामीण अपने को देश के विकाश की मुख्य धारा में जोड़ पायेगे। सभी को Swamitva Yojana in Hindi, की जानकारी रखनी चाहिए, कि यह ग्रामीण लोगों के लिए कितना लाभदायक है।
यह पंचायती राज विभाग द्वारा सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। उम्मीद करता हूँ कि दी गयी जानकारी Swamitva Yojana in Hindi, आपके लिए लाभदायक साबित होगी, यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ साँझा कर पाएंगे।