हमारा देश कृषि प्रधान देश है लेकिन यहाँ पर सबसे बड़ी समस्या है किसानो के लिए है जो फसल को उगाते है लेकिन उन्हें उचित दामो पर बेच नहीं पाते है। इसी को ध्यान में रखकर सरकार में ई नाम योजना को बनाई है जो किसानो के लिए मददगार साबित होगी।
उन्हें
अपने फसल को सही जगह व सही मूल्यों पर बेचने में आसानी होगी, तो इस पोस्ट में हम जानेगे कि ईनाम योजना क्या है, ईनाम योजना के लाभ क्या है, ई नाम योजना के खरीदार को क्या लाभ है, ईनाम से कैसे जुड़े, व अन्य सभी जानकारी प्राप्त करेगें। और ईनाम योजना का लाभ जरुर लेंगे।
Enam Yojana Hindi, enam yojana kya
hai, enam yojana ke labh, enam yojana in hindi, ई नाम योजना क्या है, enam portal, ईनाम पोर्टल क्या है, enam
full form, e-nam क्या
है,
ई-नाम योजना क्या है । Enam Yojana Kya Hai -
ईनाम (Enam) पोर्टल की शुरुआत केंद्र सरकार ने अप्रैल 2016 में शुरुआत किया गया था। ईनाम योजना, के द्वारा किसान व खरीरदार को एक प्लेटफार्म पर लाकर व्यापार को बढ़ावा देना है। ईनाम के तहत किसान अपने नजदीक मंडी में आनलाईन अपने फसलो को बेच सकता है।
और व्यापारी उसे उस फसल का उचित मूल्य देंगे, इसमें किसान को अपना पंजीकरण करना होता है जिसमे नाम व बैंक आदि की जानकारी भरनी होती है। जिससे किसान को आनलाईन भुगतान उसके बैंक खाते में किया जाता है। ईनाम के द्वारा व्यापारी में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी जिससे किसान को उसके फसल का उचित लाभ मिलेगा।
ई-नाम पोर्टल पर वर्तमान में, खाद्यान्न, तिलहन, रेशे, सब्जियों और फलों सहित 150 वस्तुओं का व्यापार किया जा रहा है। साथ ही इस पर 1,005 से अधिक किसान उत्पादक संगठन पंजीकृत हैं।
ई-नाम का फुल फार्म क्या है । Enam Yojana Full Form -
ईनाम का फुल फार्म National Agriculture Market (ENAM), राष्ट्रीय कृषि बाजार है।
ई-नाम योजना का लाभ । Enam Yojana Ka Labh -
- ईनाम के द्वारा किसानों को कही भटकने की जरुरत नहीं वह आनलाईन देख सकता है की आज का मंडी में दाम क्या है।
- किसानों को किसी भी बिचौलियों की जरुरत नहीं वह अपना फसल सीधे व्यापारी को बेच कर पैसा अपने बैंक खाते में तुरंत प्राप्त कर लेते है।
- ईनाम के द्वारा व्यापारियो को भी आसानी होती है वह सीधे किसान से खरीदारी करते है।
- इसके द्वारा किसान को अपने फसल के दाम में पारदर्शिता मिलेगी जो उसके लाभ को बढ़ा देता है।
- ईनाम के द्वारा अनेको प्रकार के फसलो को एक ही प्लेट फार्म पर बेच सकते है।
- ईनाम पोर्टल पर सभी प्रकार की जानकारी जैसे किसानों से जुडी, खेती से जुडी, कृषि से जुडी इत्यादि इस एक ही पोर्टल पर मिल जाती है।
इसे भी पढ़ें -
पीएम किसान योजना ऑनलाइन करना सीखें?
ई-नाम पोर्टल में संशोधन –
ई-नाम में गोदामों से व्यापार की
सुविधा हेतु वेयरहाउस आधारित ट्रेडिंग मॉड्यूल:
ई-नाम आवेदन के आवश्यक दस्तावेज –
ईनाम पंजीकरण के लिए किसान को एक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, बैंक पास बुक, फोटो व मोबाईल नम्बर के साथ ई-नाम के पोर्टल पर रजिस्टर कर सकते है। रजिस्टर
करने के लिए निचे दिये गये लिंक के माध्यम से कर सकते है।
आज इस पोस्ट में हम सभी ने ई-नाम योजना, के बारे में जाना कि यह किसानो के लिए कितना लाभदायक है और किसान इसका उपयोग करके किसान अपना आय बढ़ा सकते है। इसके द्वारा उन्हें कही भटकने की जरुरत नहीं वह सीधे अपना फसल व्यापारी को बेच सकता है।
इस योजना को और विस्तार दिया जा रहा है जो आगे चलकर और लाभदायक साबित होगा किसानो के लिए। आशा करता हूँ कि दी गयी जानकारी आपके लिए लाभदायक होगी, और इसी तरह Hindispider आपके के लिए नई-नई जानकारी आप तक पहुचता रहेगा।